एमएस धोनी ने तमाम बातों को किया ख़ारिज, घर लौटते ही शुरू की IPL 2024 में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी

0
एमएस धोनी ने तमाम बातों को किया ख़ारिज, घर लौटते ही शुरू की IPL 2024 में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी

एमएस धोनी के फैंस के बिच IPL 2024 में खेलने और ना खेलने को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे थे। और भी कई सारी बातें थी. लेकिन, अब उन्होंने उन सभी बातों पर विराम लगा दिया है। ऋषभ पंत की बहन की सगाई वाली पार्टी से अपने घर रांची लौटने के बाद धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बल्लेबाजी की प्रेक्टिस करते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़े – Ustad Rashid Khan Dies: नहीं रहे संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

धोनी ने शुरू की IPL 2024 की तैयारी

हाल ही में धोनी का सामने आए नए वीडियो से अब साफ लग रहा है कि हालात चाहे जितने भी उनके खिलाफ हो। लेकिन, वो उनका रुख मोड़ना जानते हैं. वीडियो में धोनी बल्लेबाजी का प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा है। वो पैड पहनकर, हेलमेट लगाकर बैटिंग करने दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़े – Viral Video: वरमाला के समय दूल्हे के दोस्तो ने चिल्लाकर कही यह बात, देख लोगों की छूटी हँसी

रांची पहुंचने के एक दिन बाद ही दिए बड़े संकेत

इससे एक दिन पहले ही धोनी का रांची पहुंचने पर जो स्वागत हुआ था, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था. रांची के फैंस धोनी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो की आख़िरकार ख़त्म हुआ। और अब ठीक उसके बाद सामने आया उनकी बल्लेबाजी के अभ्यास का वीडियो. साफ है धोनी अब सिर्फ खुद की झलक नहीं बल्कि अपनी बल्लेबाजी का जौहर भी फैंस को दिखाना चाहते हैं. और, मुमकिन है कि ऐसा IPL 2024 में होगा। एमएस धोनी ने तमाम बातों को किया ख़ारिज, घर लौटते ही शुरू की IPL 2024 में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed