Chandra Grahan 2024: किस दिन लगेगा नए साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

0

Chandra Grahan 2024: किस दिन लगेगा नए साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, नया साल 2024 शुरू हो गया है और इस साल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं. वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. ग्रहण एक खगोलीय गतिविधि है जो हर साल 3 से 4 बार घटित होती है। हर साल 4 ग्रहण लगते हैं जिनमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होते हैं। जिस तरह ग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है उसी तरह ज्योतिष शास्त्र में भी इसका बहुत महत्व है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि इस साल पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, यह भारत में मान्य होगा या नहीं।

यह भी पढ़ें :-KTM Duke का कचुंबर बनाने आई Yamaha की धांसू बाइक, दनदनाते फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ देखिए कीमत

पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

हम आपको बता दे की चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इसके बाद चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा यानी 25 मार्च की रात को लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण का समय रात 10:24 से 3:01 बजे तक है. पहले चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट होगी. साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा।

भारत में नहीं दिखेगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. इसलिए लोग ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारियों पर बारीक नजर रखते हैं. साल 2024 का पहला भारत से दिखाई नहीं देगा। भारत के अलावा, इसे दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, उत्तर/पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों और उत्तरी अमेरिका में देखा जा सकता है।

Chandra Grahan 2024: किस दिन लगेगा नए साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

सूतक लगेगा या नहीं

हम आपको बता दे की ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. जैसा कि हमने बताया कि अगर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा तो इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें :-5G की दुनिया में तहलका मचाने आया Realme का 5G स्मार्टफोन, धांसू फोटू क्वालिटी के साथ देखिए कीमत

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

किस दिन लगेगा नए साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसे यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed