Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा महासंयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अपार धन सम्पदा के साथ होगी पदोन्नति

0
Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा महासंयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अपार धन सम्पदा के साथ होगी पदोन्नति

सनातन धर्म के अनुसार मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे देशभर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। लेकिन इस बार मकर संक्रांति कई राशियों के लिए खुशियों से भरने वाली है। आइये जानते है।

यह भी पढ़े – सोमवार के व्रत में भूलकर भी न खाये यह चीजे, करना पड़ेगा भोलेनाथ के नाराजगी का सामना

मकर संक्रांति पर बन रहा महासंयोग

आपको बता दे की वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार मकर संक्रांति पर कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। मकर संक्रांति पर सुख और अपर धन की प्राप्ति होने वाली है। क्योकि शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में रहने वाले है। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ और गुरु भी अपनी स्वराशि मेष में मौजूद होंगे। वहीं वरियान योग 14 जनवरी 2024 को रात 02 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 15 जनवरी की रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा रवि योग 14 जनवरी को सुबह 10 बजकर 22 मिनट से लेकर 15 जनवरी की सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति पर वर्षो बाद बने संयोग से कुछ राशि के लोगों को लाभ मिलने के संकेत है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए इस साल मकर संक्रांति बहुत ही फलदायी होने वाली है। मकर संक्रांति पर सूर्य आपकी राशि के 10वें भाव में प्रवेश करने वाले है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से करियर में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने की सम्भवाना हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। वेतन में वृद्धि के संयोग बन सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़े – सूर्य जैसे चमकेगा इन राशियों का भाग्य, नौकरी के साथ परिवार में बनी रहेगी सुख शांति

सिंह राशि

आपको बता दे की सिंह राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति पर किसी वरदान से कम नहीं होगा। करियर में आपको अच्छा मान-सम्मान और धन लाभ के संयोग हैं। आपको रूके हुए काम पूरे होंगे और उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल जायेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। छात्रों का शिक्षा के क्षेत्र में कोई नया मुकाम हासिल हो सकता है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ होने वाला है।
विज्ञापन

मीन राशि

आपको बता दे की मीन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति बहुत ही लाभदायी साबित हो सकती है। आपको धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने के संयोग बन रहे है। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। आपकी सभी तरह की इच्छाएं इस मकर संक्रांति पर पूरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed