Makar Sankranti Totke : मकर संक्रांति के दिन कर ले यह काम, माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेगी धन वर्षा

0
Makar Sankranti Totke : मकर संक्रांति के दिन कर ले यह काम, माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेगी धन वर्षा

आपको बता दे की मकर संक्रांति इस साल का सबसे पहला और बड़ा त्योहार है। यह इस बार 15 जनवरी को मनाया जाने वाला है। माना जाता है इस दिन किया गया दान-पुण्य और पूजा- पाठ करने से सुख शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन लोग बढ़ चढ़कर पूजा-पाठ और स्नान दान आदि करते हैं। और यह भी मान्यता है मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष कार्य किए जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है. माना जाता है मकर संक्रांति के दिन कुछ काम जरूर करने चाहिए. आइए जानते हैं वे कौन से कार्य हैं।

यह भी पढ़े – मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, पुरे साल बनी रहेंगी माँ लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य से भर जायेगा आपका घर

पवित्र नदी में करें स्नान

आपको बता दे की मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार ऐसा माना जाता है इस दिन ही मां गंगा धरती पर आईं थीं। इसलिए मकर संक्रांति पर गंगा नदी में स्नान का बहुत अधिक फलदायी माना जाता है।

तिल से करें हवन

ऐसा माना जाता है की मकर संक्रांति के दिन गाय के घी में सफेद तिल मिलाकर लक्ष्मी या श्री सूक्त का हवन करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

तिल का करे दान

मकर संक्रांति के दिन तिल का विशेष महत्व है। इस दिन आप काले और सफेद दोनों तरह के तिल, गुड़ और सुहाग की चीजें दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़े – January Pradosh Vrat: रवि योग में मनाया जायेगा जनवरी का अंतिम प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

गाय को खिलाएं हरा चारा

हिंदू धर्म में गाय को पूजा का विशेष महत्व है और इसे हमारी माता भी माना जाता हैं। ऐसा माना जाता है की गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से सुख एवं सौभाग्य बढ़ते हैं।

खिचड़ी का करे दान

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी विशेष रूप से खिचड़ी बनायीं जाती है। और आपको बता दे की इसे खाने और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है इस दिन पूजा में खिचड़ी का भोग लगाने और उसे प्रसाद के रूप में खाने से और खिचड़ी का दान करने से बिगड़े हुए सभी ग्रह शांत हो जाते हैं।

झाड़ू खरीदना माना जाता है शुभ

आपको बता दे ककी धनतेरस की तरह ही मकर संक्रांति के दिन भी झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए यह करे मंत्र जाप

  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।

ऐसा माना जाता है, मकर संक्रांति के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सूर्य देव और शनि देव की पूजा

हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ साथ शनि देव की पूजा करने से नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होती है और कष्टों से छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed