सुबह के नाश्ते में झटपट बनाये पौष्टिकता से भरपूर सूजी के अप्पे, स्वाद ऐसा की सब करेंगे तारीफ, देखे बनाने की आसान विधि
![सुबह के नाश्ते में झटपट बनाये पौष्टिकता से भरपूर सूजी के अप्पे, स्वाद ऐसा की सब करेंगे तारीफ, देखे बनाने की आसान विधि](https://m.graminmedia.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-2024-01-08T181017.433-1024x576.jpg)
आपने अप्पे का नाम तो सुना ही होगा और खाया भी होगा। अप्पे दक्षिण भारत के स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन में से एक है। यह बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को पसंद आती है और उतनी ही पौष्टिक भी होती है। आप बेझिझक इसे अपने बच्चों और बूढ़े लोगो को दे सकती हैं। वैसे तो आपने राइस अप्पे बहुत बार बनाए होंगे,लेकिन उसे बनाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन आज हम आपको फटाफट मिनटों में तैयार करने के लिए आप सूजी से भी अप्पे बनाने के बारे में बताएँगे। आइये देखते है सूजी के अप्पे बनाने की आसान रेसिपी।
यह भी पढ़े – स्वादिष्ट और चटपटी मसाला भिंडी बनाना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये टिप्स, सब हो जाएंगे आपके
सूजी के अप्पे बनाने के लिए जरुरी सामान
![](https://m.graminmedia.in/wp-content/uploads/2024/01/image-169.png)
- 250 ग्राम सूजी
- 100 ग्राम दही
- 1 बारीक कटी गाजर
- 1 बारीक कटी प्याज
- 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
- आधा चम्मच राई
- आधा चम्मच जीरा
- बेकिंग सोडा
- स्वादानुसार नमक
- तेल तड़के के लिए
यह भी पढ़े – शादी के मौके पर बेस्ट है यह साड़ी डिज़ाइन, किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं लगेगी आप, देखे शानदार डिज़ाइन
सूजी के अप्पे बनाने की आसान रेसेपी
![](https://m.graminmedia.in/wp-content/uploads/2024/01/image-170-1024x576.png)
- सूजी के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में सूजी निकालें और इसमें दही डाल ले।
- फिर सूजी और दही को अच्छे से मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- अधिक फेंटने के लिए मिक्सी में डाल कर एक बार धीरे से चला भी सकते हैं।
- इसके बाद इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए अलग फूलने के लिए रख देंना है।
- अब कढ़ाई में तेल डाल कर राई और जीरे का तड़का देंना है।
- फिर इसमें गाजर, प्याज, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डाल कर हल्का सा फ्राई कर ले। अब इसमें नमक डाल कर अच्छे से मिला लेना है।
- इसके बाद सब्जी के मिश्रण को तैयार सूजी के पेस्ट में डाल दे।
- ऊपर से पीसा जीरा और बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला ले। आप इसमें बेकिंग सोडा की जगह अपनी सुविधा अनुसार ईनो भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद तैयार बैटर को एक-दो मिनट तक फूलने के लिए रख दे।
- अब अप्पे मेकर के एक हर सांचे में हल्का तेल डाल कर उसे बराबर से फैला लेंना है।
- फिर सांचे में छोटे चम्मच से बैटर को भरना शुरू कर दे।
- अप्पे को धीमी आंच पर पकाएं और 2 से 3 मिनट में सभी अप्पे को पलट कर दूसरी तरफ से भी पका ले।
- लीजिये आपके स्वादिष्ट और हेल्दी सूजी के अप्पे तैयार है।
- और फिर इसे अपनी पसंद की चटनी या डिपिंग के साथ सर्व करें।