घर पर इस तरीके से बनाये टेस्टी और हेल्दी, फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसेपी

0
घर पर इस तरीके से बनाये टेस्टी और हेल्दी, फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसेपी

आज के समय में सबसे लोकप्रिय स्नेक्स में से एक इन दिनों फ्रेंच फ्राइज़ भी है। फ्रेंच फ्राइज़ को चिप्स, फिंगर चिप्स, फ्राइज़, या फ्रेंच पोम्स फ्राइट्स, साइड डिश या स्नैक भी कहते है। वैसे तो हम सभी को फ्रेंच फ्राइज़ बहुत पसंद होते हैं, तो चलिए आज हम यहाँ केवल तीन सामग्रियों के साथ फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे है। जिससे की आप घर बैठे ही रेस्तरां जैसे फ्रेंच फ्राइज का मजा ले सकते है।

यह भी पढ़े – आज ही अपने घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट गुजराती डिश, जानें दाल ढोकली बनाने की रेसिपी

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 250 ग्राम आलू (कटे हुए), छिले हुए
  • 1 बड़ा चम्मच नमक
  • तेल (डीप फ्राई करने के लिए)

यह भी पढ़े – किचन में रखी इन दो चीजों से बनाएं चटपटा स्नैक, खाते ही हर कोई हो जायेगा आपके कुकिंग का दीवाना, देखे रेसिपी

फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान विधि

  1. फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 4 कप पानी डालें, जो आलू को ढकने के लिए पर्याप्त हो, नमक छिड़कर इसे उबाल लें।
  2. इसके बाद आलू को अपनी पसंद की चौड़ाई में काट लें। आप या तो मोटी फ्रेंच फ्राइज़ या पतली फ्रेंच फ्राइज़ को अपने पसंद के हिसाब से चुन सकते है।
  3. उसके बाद पानी में उबाल आने पर आलू को उसमे डाल कर गैस बंद कर दीजिये.
  4. अब आलू को 5 से 6 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना है।
  5. फिर उसके बाद पानी निथार कर आलू को टिश्यू या सूखे कपड़े पर रख दें।
  6. उन्हें सूखने दें या यदि आप जल्दी में हैं, तो पानी को सोखने के लिए इसे टिश्यू से थपथपा सकते है।
  7. अब तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि आपको किनारे पर छोटे बुलबुले न दिखाई देने न लग जाये।
  8. अब एक-एक करके उसमे आलू डालें। सुनिश्चित करें कि आलू में पर्याप्त जगह हो और वे एक दूसरे के ऊपर ढेर न हों।
  9. आंच को मध्यम कर दें और लगभग पकने तक भूनें लेकिन भूरा नहीं।
  10. आलुओं को तेल से निकाल लें
  11. इससे पहले हमारे फ्रेंच फ्राई ठंडे हो जाये।
  12. इन्हें थोडा चटपटा बनाने के लिए. इसके लिए हम इसमें 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर 2 चुटकी काला नमक और 2 चुटकी लाल मिर्च पाउडर डालकर हम अच्छे से मिक्स कर लेना है।
  13. आकर तैयार है आपके मसालेदार फ्रेंच फ्राइज।
  14. आप इन्हें रेड सॉस, हरी चटनी या वेज मायो के साथ सर्व कर सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed